पंजाब सरकार ने शुरू किए 23 जिलों में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस, जेईई और नीट में सरकारी स्कूलों के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

by Manu
स्कूल ऑफ एमिनेंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, आधुनिक शिक्षण सुविधाओं पर ध्यान दे रही है। ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत प्रमुख कार्यक्रमों में 23 जिलों में 118 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ शुरू हुए हैं।

इन स्कूलों का उद्देश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था में छात्रों को आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय, विज्ञान और कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं और डिजिटल लर्निंग से जुड़ा माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग के साथ छात्रों को आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा खेल सुविधाओं और स्कूल के बुनियादी ढांचे को भी बेहतर किया गया है।

स्कूल ऑफ एमिनेंस की शिक्षा व्यवस्था में पाठ्यक्रम के साथ छात्रों की रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है।

पंजाब सरकार के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सरकारी स्कूलों के 359 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स में सफलता हासिल की है। वहीं, 882 विद्यार्थियों ने नीट और 59 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त की है।

स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार के साथ पंजाब सरकार शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पेशेवर प्रशिक्षण पर भी काम कर रही है। इसके तहत अलग-अलग बैचों को प्रशिक्षण और शैक्षणिक अनुभव के लिए सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद भेजा है।

ये भी देखे: 4 सालों में शिक्षा बजट बढ़ाकर 19,279 करोड़ रुपए किया, 60 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले – सीएम मान

You may also like