अतीक अहमद के बेटे को पैरोल, झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, भाई अबान के जनाजे में होंगे शामिल

by Manu
अली अहमद पैरोल

प्रयागराज, 08 अगस्त 2026: अतीक अहमद का बेटा अली झांसी जेल से पैरोल पर बाहर आ गया है। शनिवार सुबह 9:30 बजे 30 पुलिसकर्मी उसे 400 किमी दूर प्रयागराज लेकर रवाना हुए। अली का चेहरा नजर न आए इसलिए पुलिस ने वैन पर पर्दे डाल दिए। वैन को जेल के गेट के बिल्कुल पास लगाया गया। मीडिया कर्मियों को 100 मीटर दूर ही रोक दिया।

अली को जिस वैन में बैठाया गया उसके आगे-पीछे पुलिस की दो जीप चल रही हैं। जिस थाने की सीमा से अली गुजरेगा वहां की लोकल पुलिस उसे एस्कॉर्ट करेगी। रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों को अलर्ट किया गया है।

इधर लखनऊ जेल में बंद अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर भी थोड़ी देर में बाहर आएगा। जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अली-उमर को छोटे भाई अबान (21) के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी थी।

दोनों को जेल से सीधे प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया जाएगा। इस दौरान दोनों अपने भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी से पुलिस की मौजूदगी में एक घंटे मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों को वापस जेल ले जाया जाएगा।

ये भी देखे: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी में मौत, डिवाइडर से टकराई कार

You may also like