राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम योगी का सपा पर तंज, कहा- बबुआ विकास कैसे सोचते

by Manu
स्कूल चलो अभियान

लखनऊ, 07 अगस्त 2026: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की सत्ता संभालने वालों के पास विकास का कोई विजन नहीं था। जब सत्ता में बैठे लोगों की रुचि काम में नहीं होती तो राज्य का बुरा हाल होना तय होता है। इसी गैर-जिम्मेदारी के कारण प्रदेश महीनों कर्फ्यू और दंगों की आग में जलता रहा। इंसेफेलाइटिस और डेंगू जैसी बीमारियों से मासूम बच्चों की मौतें होती थीं।

सपा प्रमुख का नाम लिए बिना योगी ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों के साथ जीवन में एक शब्द ऐसा जुड़ जाता है जिससे वे कभी पीछा नहीं छुड़ा पाते। कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी ऐसे ही थे। दोपहर 12 बजे उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाते थे और शाम 7 बजे महफिल जम जाती थी। फिर वे प्रदेश के विकास के बारे में कैसे सोचते?

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश और 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने से पहले भी कारीगरों के विकास के काम हो सकते थे लेकिन इसके लिए सोच और विजन की जरूरत होती है।

ये भी देखे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026 का शुभारंभ

You may also like