शाकिब अल हसन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने खिड़कियां तोड़ीं और आग लगाने की कोशिश की

by Manu
attack on Shakib home

चंडीगढ़, 06 अगस्त 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में बने घर पर हमला हुआ है। यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई।

शाकिब के घर पर हमला रात 8.45 से 9 बजे के बीच हुआ। मगुरा सदर पुलिस के अफसर मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं।

हमलावरों ने घर में आग लगाने की कोशिश की। दावा किया जा रहा है कि इसके लिए वे कोल्डड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल भरकर लाए थे।

गनीमत रही कि हमले के वक्त घर खाली था इसलिए किसी के घायल होने की खबर नहीं है। शाकिब इस वक्त श्रीलंका में हैं। घटना के बाद पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

ये भी देखे: शाकिब अल हसन ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट वापस लिया, अचानक ही किया बड़ा ऐलान

You may also like