शाकिब अल हसन ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट वापस लिया, अचानक ही किया बड़ा ऐलान

by Manu
Shakib Al Hasan

ढाका, 08 दिसंबर 2025: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। पिछले साल उन्होंने टेस्ट और टी20आई से रिटायरमेंट लिया था लेकिन अब वे एक आखिरी घरेलू सीरीज खेलकर पूरे करियर को अलविदा कहना चाहते हैं।

शाकिब ने मोईन अली के पॉडकास्ट ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैंने आधिकारिक तौर पर सभी फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया। यह पहली बार है जब मैं इसे बता रहा हूं। मेरा प्लान बांग्लादेश लौटकर वनडे, टेस्ट और टी20 की पूरी एक सीरीज खेलना है। फिर तीनों फॉर्मेट से एक साथ रिटायरमेंट लूंगा।

शाकिब ने आगे कहा कि सीरीज टी20 से शुरू हो या टेस्ट से, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बस पूरी सीरीज खेलना चाहता हूं। वे परिणामों से बंधे नहीं रहना चाहते। उनका मकसद फैंस को कुछ देना है। शाकिब मई 2024 से बांग्लादेश नहीं लौटे। अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार गिरने के बाद राजनीतिक तनाव और कानूनी मुश्किलों ने उन्हें बाहर रखा।

ये भी देखे: बांग्लादेश कोर्ट ने शाकिब अल-हसन की संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश

You may also like