पंजाब रोडवेज-पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कल सीएम आवास की ओर कूच करेंगे

by Manu
पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल

चंडीगढ़, 03 अगस्त 2026: पंजाब के रोडवेज और पनबस-पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की सरकार के साथ मीटिंग बेनतीजा रही। अब इनकी हड़ताल जारी रहेगी। रोडवेज, पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन का कहना है कि कल मोहाली से चंडीगढ़ में सीएम आवास की तरफ कूच करेंगे।

यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की मांगों पर लंबे समय से कोई फैसला नहीं लिया गया, इसलिए उन्हें हड़ताल का कदम उठाना पड़ा। उन्होंने 5 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया है। सरकार के पास 2,900 से अधिक बसों का बेड़ा है। इनमें करीब 1,694 बसें पंजाब रोडवेज-पनबस और 1,304 बसें पीआरटीसी की हैं। ये बसें 1,000 से ज्यादा स्थानीय और अंतरराज्यीय रूटों पर संचालित होती हैं।

अकेले पीआरटीसी 577 से अधिक रूटों पर यात्रियों को सेवाएं दे रही है। पंजाब के अलावा ये बसें दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश तक चलती हैं।

ये भी देखें: पीएसपीसीएल यूनियनों और आम आदमी क्लीनिकों के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, कामकाज फिर शुरू – हरपाल सिंह चीमा

You may also like