लखनऊ, 03 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानपरिषद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद। सपा के लोग बाबर से रिश्तेदारी जोड़ते थे। 1990 में इन्हीं लोगों ने राम भक्तों की हत्या कराई थी।”
इस पर सपा MLC नाराज हो गए। वे कुर्सियां छोड़कर वेल में आ गए और ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाने लगे। गुस्साए केशव मौर्य ने कहा, “सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने को चली है।” जवाब में सपा विधायकों ने कहा, “आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले।”
इस पर केशव मौर्य ने कहा, “अयोध्या में भव्य मंदिर देखकर इनकी छाती फट रही है। मथुरा और काशी में भी मंदिर बनकर रहेगा। ऐसे चिल्ला रहे हैं जैसे इनका दिया हुआ पैसा चोरी हो गया हो। एक रुपया दिया नहीं और चढ़ावा चोरी की बात कर रहे हैं। इतनी बेशर्मी।”
ये भी देखे: यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने हाथ जोड़कर विपक्ष से मांगा समर्थन