यमुनानगर, 01 अगस्त 2026: हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से करीब 3 करोड़ रुपये का सोना लूट लिया। व्यापारी पंजाब के अमृतसर से यमुनानगर में ज्वेलर्स को 2 किलो सोने का रॉ मटेरियल डिलीवर करने आ रहे थे।
भंभोली एरिया में बाइक पर आए बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रुकवाई और उनके बेटे के सिर पर पिस्तौल लगा दी। व्यापारी ने जैसे ही विरोध किया, बदमाशों ने उनके पेट में चाकू मार दिया और गाड़ी में रखा बैग उठा लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस और CIA-1 की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल व्यापारी जयपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। छप्पर थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि व्यापारी से करीब एक किलो 1200 ग्राम सोना लूटा गया है।
ये भी देखे: यमुनानगर में फिरौती मांगने वाले इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता समेत तीन गिरफ्तार