चंडीगढ़ में तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी, पंजाब में आज बारिश के आसार

by Manu
चंडीगढ़ बारिश

चंडीगढ़, 30 जुलाई 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। चंडीगढ़ में बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर डेढ़ फुट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया था। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में गरज-बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। 30 जुलाई से 3 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

विभाग ने बताया कि पंजाब में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

ये भी देखे: चंडीगढ़-पंजाब में मानसून सक्रिय, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

You may also like