हरियाणा के श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में 60 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

by Manu
श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई 2026: हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय (SKAU) ने नॉन-टीचिंग और पैरा-मेडिकल कैडर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी ने कुल 60 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों में क्लर्क, स्टाफ नर्स और आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 से विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 शाम 4 बजे तक है।

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। हरियाणा के SC/ST/OBC/EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इन वर्गों के लिए अधिकतम आयु 52 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

ये भी देखे: हरियाणा कैबिनेट की बैठक, 22 एजेंडे पास, अग्निवीरों को 20% आरक्षण, EV खरीद पर छूट

You may also like