विधान परिषद चुनाव: RJD की प्रत्याशियों की सूची पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, लगाए गंभीर आरोप

by Manu
रोहिणी आचार्य

पटना, 12 सितंबर 2026: बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए आरजेडी द्वारा अधिकृत छह प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके प्रत्याशियों के चयन पर सवाल उठाए हैं और अवसरवादी चेहरे को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि वैचारिक निष्ठा और लंबे संघर्ष को दरकिनार कर ऐन चुनाव यानी विधान परिषद चुनाव से पहले आए अवसरवादी चेहरों को प्राथमिकता देना समर्पित नेताओं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का घोर अनादर है। दशकों तक लाठियां खाकर पार्टी और संगठन को सींचने वाले नेताओं को दरकिनार करना राजद के आंतरिक लोकतंत्र और जमीनी कैडर के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। यह निर्णय न केवल निष्ठावान लालूवादियों के साथ वादाखिलाफी है बल्कि लालू जी की विचारधारा पार्टी के मूल सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर भी गहरा आघात है।

ये भी देखे: राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बेटी रोहिणी का तीखा तंज

You may also like