चंडीगढ़, 21 जुलाई 2026: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले पर तुरंत कार्रवाई की। रिजिजू ने बताया कि पेपर लीक की खबर सामने आते ही सरकार ने एक्शन लिया और 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए NEET की दोबारा परीक्षा कराई गई। परीक्षा सफल रही और बिना किसी देरी के नतीजे घोषित कर दिए गए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने भविष्य में ऐसे पेपर लीक को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की बात कही। पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पीएम मोदी ने अपील की कि देश के शीर्ष वकीलों की मदद से इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि इस तरह के गंभीर अपराध में शामिल लोगों के लिए मिसाल कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
किरेन रिजिजू ने ‘मंगल मिलन’ बैठक को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को मार्गदर्शन दिया। बैठक बहुत सार्थक रही।
प्रधानमंत्री ने हाल के महीनों में देश की उपलब्धियों का जिक्र किया और विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर चर्चा की।
ये भी देखे: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर शुरू, मंगलवार को भी करेंगे संसद मार्च