भागलपुर, 20 जुलाई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाने और सिमरिया से भागलपुर तक गंगा किनारे मरीन ड्राइव विकसित करने की घोषणा की।
वे बेगूसराय के आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार पढ़ेगा तब बिहार आगे बढ़ेगा।” उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक और प्रौद्योगिकी आधारित बनाया जा रहा है, ताकि गरीब परिवार के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।
सम्राट चौधरी ने कहा कि इन मॉडल स्कूलों से करीब 4 लाख बच्चों को स्मार्ट क्लास, डिजिटल स्टूडियो और NEET-JEE की मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि सिमरिया में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
साथ ही सिमरिया से भागलपुर तक गंगा के किनारे मरीन ड्राइव बनेगा। रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद बेगूसराय और मुंगेर के लोग मात्र 5 घंटे में कोलकाता पहुंच सकेंगे।
ये भी देखे: बिहार में 211 नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य का सीएम सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ