पंजाब के स्कूलों में 11-12 जुलाई को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए लगेंगे विशेष कैंप

by Manu
SIR

चंडीगढ़, 11 जुलाई 2026: पंजाब में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR-2026) के काम को तेज करने के लिए सरकार ने 11 और 12 जुलाई को सरकारी छुट्टी के बावजूद प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को पूरी तरह खुले रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

इन दो दिनों में राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 11 और 12 जुलाई को स्कूलों का पूरा स्टाफ अपनी ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देश पर यह स्टाफ चुनाव आयोग के अमले को पूरा सहयोग देगा।

ये विशेष कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को इन कैंपों की व्यक्तिगत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

जिन ब्लॉक स्तर अधिकारियों (बीएलओ) ने फॉर्म इकट्ठा कर लिए हैं, वे इन दो दिनों में उनके डिजिटलीकरण और फॉर्मों में बची कमियों को दूर करने पर खास ध्यान देंगे।

ये भी देखे: वोट बचाने के लिए SIR फॉर्म भरें, अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं – CM भगवंत मान

You may also like