चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और अन्य प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इन लोगों को सीईसी ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। उन्होंने दावा किया कि केरल की एक महिला प्रदर्शनकारी के एक कान की सुनने की क्षमता पुलिस की कथित पिटाई के कारण चली गई।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केरल की अथिरा के एक कान ने सुनना बंद कर दिया है। वह अब एक कान से सुन नहीं सकती। पिछली बार मैंने आपको एक लड़का दिखाया था जो अंधा हो गया था। अब एक लड़की एक कान से बहरी हो गई है।
अथिरा ने मीडिया से कहा कि मैं केरल से हूं। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही हूं। कल जब पुलिस ने हमें हिरासत में लिया तो बस में कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं थी। इसलिए मैंने बस पूछा कि महिला पुलिस अधिकारी या महिला कांस्टेबल कहां है। अगर वे हमें हिरासत में लेना चाहते हैं तो कम से कम एक महिला कांस्टेबल का मौजूद रहना अनिवार्य है। फिर बस चली और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के सामने रुकी। जहां उन्होंने लगातार मेरे पूरे गाल पर वार किया। इसकी वजह से मेरी आंख पर चोट आई है और कान को नुकसान पहुंचा है।
एक प्रदर्शनकारी छात्रा का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने उनके साथ मारपीट की। वह कहती हैं कि कल सभी एनएसयूआई कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी हमें तीन बसों में हिरासत में ले लिया गया। हमारे कई साथी थे। हर बस में लगभग 30-40 लोग। हमारी बस में दो लड़कियां और 20-30 अन्य एनएसयूआई के साथी थे।
बस में चंचल यादव नाम की एक महिला कॉन्स्टेबल थीं। हिरासत में लिए जाने के बाद हमने गेट से बस से उतरने और विरोध प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश की। हमने बस को रोकने की कोशिश की और उसके नीचे बैठ गए ताकि हमारा विरोध किसी तरह जारी रह सके। लेकिन चंचल ने मेरी गर्दन कसकर पकड़ी और मुझे धक्का दिया। जिससे मैं पीछे की ओर सीट पर गिर गई। फिर उन्होंने अपने नाखूनों से मेरे चेहरे पर खरोंचें मारीं। जिससे मेरे चेहरे और कान के पास खरोंच के निशान पड़ गए। जब मैंने उनका विरोध किया तो उन्होंने मुझे इतनी जोर से थप्पड़ मारा और कहा लो एक और थप्पड़ खाओ।
ये भी देखे: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, पूछा- 41 साल से कांग्रेस गुजरात क्यों नहीं जीत पाई