चित्रकूट, 09 जुलाई 2026: सीएम योगी गुरुवार सुबह चित्रकूट में भगवान कामतानाथ (कामदगिरि) की परिक्रमा की। सीएम ने सबसे पहले बरहा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अफसरों और साधुओं के साथ सुबह 7:10 बजे पैदल परिक्रमा शुरू की। सुरक्षाकर्मियों के घेरे में उन्होंने करीब 5 किलोमीटर पैदल चला।
परिक्रमा मार्ग पर सीएम ने बंदरों को चना खिलाया। श्रद्धालुओं ने कई जगहों पर उन पर फूल बरसाए और जय श्रीराम के नारे लगाए। भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचकर सीएम ने पूजा-अर्चना की और आरती स्थल पर विपिन विराट महाराज के साथ आरती उतारी।
दो घंटे 10 मिनट में सीएम ने सुबह 9:20 बजे परिक्रमा पूरी की। इसके बाद वह सर्किट हाउस रवाना हो गए। आज चित्रकूट दौरे के दौरान सीएम 950 करोड़ रुपये से ज्यादा की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद वह बांदा जाएंगे, जहां 710 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा।
ये भी देखे: यूपी के शिक्षकों को अब 1 करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा, सीएम योगी का बड़ा ऐलान