नई दिल्ली, 09 जुलाई 2026: पाकिस्तान लंबे समय से भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है, अब खुद अपनी पैदा की हुई दहशतगर्दी की आग में जल रहा है। बलूचिस्तान और पीओजेके में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। दक्षिण एशिया टेररिज्म पोर्टल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान दक्षिण एशिया का एकमात्र देश है जहां करीब 250 सक्रिय आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। इनके लगभग 50 हजार आतंकी लगातार मौत बांट रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजी एसपी वैद्य ने कहा कि पाकिस्तान फिलहाल 1971 की राह पर चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले ढाई दशक में पाकिस्तान में 18,967 आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। इनमें 23,078 आम नागरिक और 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए। वहीं, 38,462 आतंकी और विद्रोही भी मारे गए।
2020 से जून 2026 तक के आंकड़ों में 2,671 नागरिक और 3,949 सुरक्षाकर्मी आतंकी हमलों में अपनी जान गंवा चुके हैं। एसपी वैद्य ने कहा कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर घातक नीतियों पर चल रहे हैं। पाकिस्तान में मौजूद ढाई सौ आतंकवादी संगठन और करीब 50 हजार दहशतगर्द अब पाकिस्तान को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ये भी देखे: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 8 सुरक्षाकर्मी घायल, ऑपरेशन त्राशी-1 जारी