अमेरिका ने ईरान पर फिर किया एयरस्ट्राइक, कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

by Manu
ईरान पर बरसीं अमेरिकी मिसाइलें

चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026: अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। हमलों में बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों के सैन्य तथा रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है।

हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “वे हर बार हम पर हमला करेंगे तो हम 20 गुना जवाब देंगे।” ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उन्हें तेहरान पर भरोसा नहीं है कि वह किसी समझौते का पालन करेगा।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर ईरानी हमलों के जवाब में की गई थी।

ट्रंप ने NATO समिट के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता (MoU) अब खत्म हो चुका है और वह ईरान से कोई नई डील नहीं करना चाहते।

ये भी देखे: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक हॉस्पिटल पर की एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल

You may also like