चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: पंजाब पुलिस को आतंक और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल यानी बीकेआई के ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था।
जांच के अनुसार, आरोपियों को यह हथियारों और विस्फोटकों की खेप पंजाब में अशांति फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई थी।
इस पूरे मामले में अमृतसर के पुलिस CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर मुकम्मल जानकारी थोड़े समय में साझा कर सकते हैं।
इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में हथियार अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
ये भी देखे: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 किलो के करीब हेरोइन बरामद