अमेरिका के खुलासे के बाद 4 लाख डॉलर फिरौती केस में SHO टांडा सस्पेंड, लाइन हाजिर

by Manu
SHO टांडा

होशियारपुर, 08 जुलाई 2026: पंजाब के होशियारपुर के पुलिस थाना टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को 4 लाख डॉलर की फिरौती केस में सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नागरा का नाम लिया था। जनरल ने फिरौतियों के मामले में कई खुलासे किए।

इसमें भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अमेरिका में हत्या समेत कई मामलों में ट्रायल की बात कही गई। अमेरिका के अटॉर्नी का वीडियो सामने आने के बाद पंजाब में मामला गरमा गया है। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने X पर पोस्ट कर भ्रष्ट पुलिस मुलाजिमों को लेकर AAP की मान सरकार को घेरा है।

वहीं, गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि उनके नाम से अमेरिका से वीडियो वायरल हो रहा है। उनको इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। एजेंसी से बात करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। उनके किसी खाते में कभी कोई पैसा नहीं आया। ये आरोप निराधार हैं।

ये भी देखे: बठिंडा न्यूज़: ड्रग तस्करी में लापरवाही के आरोप में संगत थाने के SHO दलजीत सिंह सस्पेंड

You may also like