चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI4) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ नाम से शुरू किए गए इस अभियान में अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों में एक साथ 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
छापों के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन और कोकीन जैसी ड्रग्स, आग्नेयास्त्र और हजारों डॉलर की नकदी बरामद हुई है। एफबीआई के एजेंटों के नेतृत्व में लॉस एंजेलिस समेत कैलिफोर्निया के विभिन्न इलाकों में यह ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय पुलिस विभागों ने भी इसमें सहयोग किया।
अमेरिकी जांच एजेंसियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य लॉरेंस बिश्नोई के ग्लोबल सिंडिकेट को पूरी तरह से तोड़ना है। सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई स्मगल्ड मोबाइल फोन के जरिए अपने सहयोगियों को निर्देश जारी करता रहा और पूरे नेटवर्क को नियंत्रित करता रहा।
जांच एजेंसियों का दावा है कि यह गिरोह हाई-प्रोफाइल हत्याओं, करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूली और बड़े पैमाने पर सीमा पार ड्रग तस्करी में शामिल रहा है।
ये भी देखे: सोनीपत एसटीएफ की बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार