सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ सिविल अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

by Manu
राजेंद्र चौधरी तबीयत

लखनऊ, 03 जुलाई 2026: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल उनकी हालत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है और इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक हार्ट अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तबीयत बिगड़ने के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए आवश्यक चिकित्सीय जांच भी की जा रही है।

अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीज की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

राजेंद्र चौधरी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे है।

ये भी देखे: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन, पत्नी भाजपा नेता

You may also like