पटना में जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक

by Manu
Nitish Mishra meeting

पटना, 03 जुलाई 2026: पटना शहरी क्षेत्र में बढ़ते जाम की समस्या के समाधान तथा वाहनों के सुगम एवं सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।

बैठक में पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत विद्युत भवन से रुकनपुरा के बीच प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो टनल निर्माण के दौरान बेली रोड पर संभावित यातायात व्‍यावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान यातायात को निर्बाध बनाए रखने एवं आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों तथा पटना के माननीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।

माननीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेट्रो निर्माण कार्य के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी समान रूप से सुचारु बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन एवं सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्राप्त सुझावों के आलोक में पटना मेट्रो रेल परियोजना की कार्यकारी एजेंसी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत सर्वेक्षण करते हुये 15 दिनों के अन्‍दर समग्र कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

ये भी देखे: दोषी अधिकारियों पर गिरेगी गाज, मंत्री नीतीश मिश्रा ने फास्ट ट्रैक जांच, फास्ट ट्रैक कार्रवाई के दिए निर्देश

You may also like