नई दिल्ली, 03 जुलाई 2026: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। शीर्ष अदालत ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया है। अब अगले हफ्ते गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होगी।
दरअसल, आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बीते गुरुवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केस को मेंशन करते हुए कहा था कि यह बहुत गंभीर मामला है और याचिका पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए।
सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम रिहा हो चुकी है, हम बेल पर रोक लगाने के इच्छुक नहीं हैं। कोर्ट ने मेघालय सरकार की अर्जी पर सोनम रघुवंशी को नोटिस जारी किया। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने मामले की सुनवाई की।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “यह चौंकाने वाला और हत्या का मामला है। ऐसे में हाईकोर्ट की ओर से जमानत देना गलत है।” उन्होंने कहा कि जिस जज ने तीन बार जमानत याचिका खारिज कर दी थी, उसी जज ने चौथी बार जमानत दे दी। जबकि इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
ये भी देखे: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को मिली जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मेघालय सरकार ने दाखिल की याचिका