चंडीगढ़, 30 जून 2026: पंजाब में आज परमानेंट डीजीपी नियुक्त होने का रास्ता साफ हो जाएगा। UPSC ने डीजीपी का पैनल शॉर्टलिस्ट करने के लिए आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर पंजाब सरकार को भेजा जाएगा। इसके आधार पर सरकार एक अधिकारी को स्थायी डीजीपी नियुक्त करेगी।
जुलाई 2022 में पंजाब सरकार ने गौरव यादव को कार्यवाहक डीजीपी बनाया था। इसके बाद से उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए जा रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद पंजाब में स्थायी डीजीपी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसी साल फरवरी में UPSC ने पंजाब सरकार से स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए अधिकारियों के नाम मांगे थे। पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सूची UPSC को भेजी थी। आज UPSC तीन अधिकारियों का पैनल तय कर पंजाब सरकार को भेजेगी।
ये भी देखे: पंजाब में गैंगस्टरों पर सख्ती, डीजीपी गौरव यादव ने 7 हजार हथियार लाइसेंस रद्द करने के दिए आदेश