मुरादाबाद दौरे पर सीएम योगी, 365 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Manu
सीएम योगी

मुरादाबाद, 29 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 29 जून को मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 136.15 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 229.35 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रविवार देर रात जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

ये भी देखें: निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

You may also like