आयरलैंड ने भारत को टी-20 में पहली बार हराया, श्रेयस ने रोहित का तोड़ा ये रिकॉर्ड

by Manu
Ireland vs India

चंडीगढ़, 27 जून 2026: आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 34 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली जीत है। इस मैच के साथ श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है।

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ अब तक खेले 12 अंतरराष्ट्रीय मैचों (9 टी-20 और 3 वनडे) में पहली बार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आयरलैंड भारत को हराने वाली 11वीं टीम बन गई है। साथ ही वह 8 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ जीत हासिल करने वाली टीम भी बन गई है। अब उसे केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है।

भारत का लगातार 12 टी-20 सीरीज जीतने का सिलसिला इस हार के साथ थम गया। जनवरी 2024 के बाद पहली बार भारतीय टीम कोई टी-20 सीरीज जीतने में नाकाम रहने वाली है।

श्रेयस अय्यर कप्तानी डेब्यू पर हारने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले विराट कोहली (2017), ऋषभ पंत (2022) और शुभमन गिल (2024) टी-20 में कप्तानी की शुरुआत हार के साथ कर चुके हैं।

ये भी देखे: शुभमन गिल पहुंचे वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, जो रूट फिर बने टेस्ट बल्लेबाजी के नंबर-1

You may also like