जेवर अब उत्तर भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब बनेगा – CM योगी

by Manu
इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

गौतमबुद्ध नगर, 27 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ‘अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ के अवसर पर कहा कि जेवर क्षेत्र अब उत्तर भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब बनने जा रहा है। सेक्टर-10 में अंबर इंटरप्राइजेज और एस्केंट सर्किट की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत सेमीकंडक्टर का केंद्र बिंदु जेवर क्षेत्र बन रहा है। यहां इलेक्ट्रॉनिक हब स्थापित हो रहा है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक समय जंगलराज के लिए कुख्यात जेवर आज मंगलराज के रूप में उभर रहा है। यहां 6,785 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। कोरिया के साथ जॉइंट वेंचर भी हो रहा है।

उन्होंने कोरिया और उत्तर प्रदेश के प्राचीन संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि कोरिया की रानी अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं, जो जलमार्ग से कोरिया पहुंची थीं।

CM योगी ने कहा कि अब हम वो चीजें खुद बनाएंगे जो पहले दुनिया से आयात करते थे और उन्हें निर्यात भी करेंगे। उत्तर प्रदेश में 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है। सरकार निवेशकों को इंसेंटिव और सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा दे रही है।

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पहले ही देश का मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है, जहां देश में बने कुल मोबाइल फोन का 55 प्रतिशत उत्पादन होता है।

ये भी देखें: जापान दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, मित्सुई प्रबंधन से की मुलाकात, चार प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण

You may also like