नई दिल्ली, 25 जून 2026: वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप ने देश में भारी तबाही मचा दी है। काराकस समेत कई शहरों में हजारों इमारतें मलबे में बदल गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस आपदा पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वेनेजुएला की जनता और सरकार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत की ओर से, मैं वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों, खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस कठिन समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।”
ये भी देखे: वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप, 10,000 से ज्यादा मौतों की आशंका