नीट यूजी 2026 री-एग्जाम को लेकर नई गाइडलाइन जारी, CM नायब सैनी बोले- हमारी तैयारियां पूरी

by Manu
nayab saini in patiala

चंडीगढ़, 19 जून 2026: नीट (यूजी) 2026 री-एग्जाम को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इस बार पेपर एयरफोर्स की टीम के जरिए सीधे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। पेपर करवाने से लेकर ओएमआर शीट तक की कई महत्वपूर्ण जानकारियां गुप्त रखी गई हैं।

महिला अभ्यर्थियों के लिए नियम काफी सख्त किए गए हैं। साज-सज्जा, हेयर पिन, हेयर बैंड, ताबीज जैसी चीजों को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष रूट प्लान तैयार कर लिया है। नीट परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं को रोडवेज बसों में किराया मुक्त रहेगा। 21 जून (रविवार) को होने वाली परीक्षा के लिए ड्राइवर और कंडक्टर की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

शुक्रवार को सिरसा पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा, “हमारी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। परीक्षा बेहतर तरीके से और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाएगी।”

सीएम सैनी ने आगे बताया कि अभ्यर्थियों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। सरकार ने अपनी बसों को नीट अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह फ्री कर दिया है।

ये भी देखे: नीट-यूजी परीक्षा अब 21 जून को होगी, NTA ने घोषित की नई तारीख

You may also like