लखनऊ, 18 जून 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 2024-25 और 2025-26 सत्र में लगातार दो वर्ष तक परीक्षा में छात्र नहीं भेजने और कक्षाएं संचालित न करने के आधार पर प्रदेश के 465 विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 के अंतर्गत बने विनियमों के अनुसार यदि कोई मान्यता प्राप्त विद्यालय लगातार दो वर्ष तक कोई छात्र परीक्षा में नहीं भेजता या कक्षाएं नहीं चलाता है तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाती है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रावधान के तहत विभिन्न जिलों के 465 विद्यालयों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है। सभी विद्यालयों को इसकी सूचना दे दी गई है।
सचिव भगवती सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे मान्यता रद्द हो चुके विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश न दिलाएं।
ये भी देखे: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 10वीं में किया टॉप, 12वीं में शिखा वर्मा बनी टॉपर