IND vs AFG ODI: लखनऊ में आज दूसरा वनडे, सीरीज 1-0 से आगे है टीम इंडिया

by Manu
IND vs AFG ODI

लखनऊ, 17 जून 2026: IND vs AFG ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। आज की जीत के साथ भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

श्रेयस अय्यर 3000 वनडे रनों से सिर्फ 11 रन दूर हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज को 2000 वनडे रनों के लिए 10 रन और चाहिए। वही ईशान किशन 1000 वनडे रनों के लिए 33 रन और बनाना चाहेंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 5 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 4 मैच जीते हैं जबकि एक मैच टाई रहा। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं जीत सका है।

पहला वनडे धर्मशाला में हुए पहले वनडे में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

जनवरी 2025 के बाद रोहित शर्मा बल्लेबाजी में और कुलदीप यादव गेंदबाजी में बेहतरीन फॉर्म में हैं। रोहित ने इस दौरान 18 मैचों में 727 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं कुलदीप ने 14 मैचों में 22 विकेट झटके हैं।

ये भी देखे: IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला, धर्मशाला में होगी टक्कर

You may also like