नई दिल्ली, 17 जून 2026: NEET यूजी री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ कंपनी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची है। टेलीग्राम ने इस फैसले के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग की है।
अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आज ही इस याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है।
दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 21 जून को देशभर में NEET UG री-एग्जाम आयोजित करने जा रही है। इसके पहले केंद्र सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार का तर्क है कि परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है।
टेलीग्राम का कहना है कि सरकार का यह फैसला उचित नहीं है। इससे लाखों वैध उपयोगकर्ताओं को परेशानी हो रही है।
ये भी देखे: NEET री-एग्जाम को लेकर टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 22 जून तक रहेगा प्रतिबंध