फलता, 15 जून 2026: पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को दूसरी बार हाफ पैंट में सड़क पर परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने उन्हें चार घंटे तक नंगे पैर सड़क पर घुमाया।
11 जून को भी फलता में जहांगीर की इसी तरह हाफ पैंट में परेड कराई गई थी। जांच के सिलसिले में पुलिस उन्हें फलता लाई है। 8 जून को नेपाल बॉर्डर से अवैध वसूली के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। जहांगीर पर अवैध वसूली और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने के गंभीर आरोप हैं।
जानकारी के अनुसार, जहांगीर खान ने 2026 के विधानसभा चुनाव में फलता सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों के चलते 21 मई को यहां दोबारा मतदान हुआ। दोबारा वोटिंग से 48 घंटे पहले ही उन्होंने चुनाव से नाम वापस ले लिया था।
24 मई को घोषित नतीजों में जहांगीर की हार हो गई। इसके बाद से वे लगभग गायब हो गए थे। न घर पर दिखे और न ही पार्टी कार्यालय में। मई 2026 में उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और अग्रिम जमानत की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ लगातार आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
ये भी देखे: TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर से STF ने पकड़ा