वॉशिंगटन, 15 जून 2026: अमेरिका और ईरान लंबे समय से चली आ रही जंग को खत्म करने के लिए शांति समझौता पर राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि ईरान के साथ समझौता हो गया है। ईरान ने भी कई महीनों की कठिन बातचीत के बाद सीजफायर के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को अंतिम रूप देने की पुष्टि की।
ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत फिर से खोल दिया जाएगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की मंजूरी दे दी। ट्रंप ने लिखा, “दुनिया के जहाजों, अपने इंजन चालू कर लो। तेल को बहने दो।”
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि दोनों देश 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में शांति समझौते पर औपचारिक दस्तखत करेंगे। अगर यह बैठक होती है तो यह 47 साल बाद तेहरान और वॉशिंगटन के बीच उच्च स्तर की पहली बैठक होगी।
पाकिस्तान ने इस पूरे समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत और स्थायी रूप से रोकने पर सहमति जताई है। समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर आगे बातचीत होगी।
ये भी देखे: ट्रम्प ने इजराइल-लेबनान सीजफायर तीन हफ्ते बढ़ाया, ईरान पर कही ये बात