IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आज पहला मुकाबला, धर्मशाला में होगी टक्कर

by Manu
IND vs AFG

धर्मशाला, 13 जून 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG) का पहला मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज है। इससे पहले दोनों टीमें केवल वर्ल्ड कप और एशिया कप में आमने-सामने हुई हैं।

विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। ऐसे में प्रिंस यादव और गुरनूर बरार में से एक को आज डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

धर्मशाला में मौसम मैच पर असर डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है।

IND vs AFG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 3 मैच जीते हैं जबकि एक मैच टाई रहा। अफगानिस्तान अभी तक भारत के खिलाफ कोई वनडे मैच नहीं जीत सका है।

दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत 2023 वनडे विश्व कप में दिल्ली में हुई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।

ये भी देखे: IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली की जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान, यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

You may also like