दिल्ली, 9 जून 2026: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके करीबी नेता भी साथ छोड़ने लगे हैं। टीएमसी की सांसद शताब्दी रॉय ने ममता बनर्जी पर कहा कि दीदी बदल गई हैं।
शताब्दी रॉय 2009 से ममता बनर्जी के साथ जुड़ी हुई हैं और 4 बार सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने कहा “पार्टी में हमारी आवाज नहीं सुनी जाती थी। ममता बनर्जी तक पहुंच सिर्फ कुछ खास लोगों की ही थी।”
शताब्दी रॉय उन सांसदों के गुट की डिप्टी लीडर हैं जिन्होंने हाल ही में ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत का रुख अपनाया है।
एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में जब भी उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की, तो उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया।
शताब्दी रॉय ने आगे कहा, “मैं लोगों के लिए काम करना चाहती हूं, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। ममता बनर्जी में पिछले कुछ सालों में बहुत बदलाव आया है। फैसले लेने से पहले हमसे सलाह नहीं ली जाती थी और बोलने पर चुप रहने के लिए कहा जाता था।”
ये भी देखे: TMC में बड़ी बागवत, 14 सांसदों ने BJP नेता भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, शुभेंदु अधिकारी भी दिल्ली पहुंचे