हरियाणा सरकार किसानों की भूमि को बंजर होने से बचाने के लिए 332 ऑर्गेनिक कार्बन किट खरीदेंगी

by Manu
Haryana government

चंडीगढ़, 9 जून 2026: हरियाणा सरकार किसानों की भूमि को बंजर होने से बचाने और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए अब 332 ऑर्गेनिक कार्बन एनालिसिस किट खरीदेगी। इससे हर खेत की मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की सटीक मात्रा का पता लगाया जा सकेगा।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री ने बताया कि इन किटों की खरीद पर सरकार लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इन आधुनिक किटों के माध्यम से प्रदेश की 106 सरकारी प्रयोगशालाओं में किसानों के खेतों से लिए गए मिट्टी के सैंपलों की जांच की जाएगी। इससे किसानों को स्पष्ट रिपोर्ट मिल सकेगी कि उनकी मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की वास्तविक मात्रा कितनी है।

श्याम सिंह राणा ने कहा कि इस विशेष मुहिम का मुख्य उद्देश्य खेतों की सेहत सुधारना और भूमि को बंजर होने से रोकना है।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ 3 दस्तावेजों में CLU प्रक्रिया, मंजूरी का समय भी घटा

You may also like