तेहरान, 8 जून 2026: ईरान और इजराइल के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर के दो महीने बाद दोबारा जंग शुरू हो गया है। ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है। ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा कि यह हमला लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमलों का जवाब है।
हमलों के बाद इजराइल के कई इलाकों में सायरन बज उठे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया। कुछ घंटों बाद इजराइल ने ईरान पर जवाबी हमला शुरू कर दिया। इजराइली सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई जोरदार विस्फोट हुए। IRGC ने दावा किया कि इजराइल ने एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।
हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया है। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला किया है।
ये भी देखे: अमेरिकी सेना ने ईरान से निकल रहे 10 जहाजों को रोका, नाकाबंदी जारी