अमेरिकी सेना ने ईरान से निकल रहे 10 जहाजों को रोका, नाकाबंदी जारी

by Manu
US Navy blockade

तेहरान, 16 अप्रैल 2026: अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों से निकलने की कोशिश कर रहे 10 जहाजों को वापस लौटा दिया है।

अमेरिकी सेना ने ईरान के समुद्री इलाके में नाकाबंदी कर रखी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सोमवार से शुरू हुई इस नाकाबंदी के बाद अब तक कोई भी जहाज इसे पार नहीं कर पाया है।

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने नाकाबंदी नहीं हटाई, तो वह खाड़ी (Gulf) इलाके में व्यापार को बाधित कर सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आज इजराइल और लेबनान के नेता जंग खत्म करने पर सीधी बातचीत करेंगे। पिछले 34 साल में दोनों देशों के बीच पहली सीधी बातचीत होगी। इजराइल और लेबनान के नेता आखिरी बार 1991 में मैड्रिड कॉन्फ्रेंस में आमने-सामने बैठे थे।

ये भी देखे: अमेरिकी सेना ने यमन की राजधानी सना पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले

You may also like