फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं, अब तक 8 लोगों की मौत

by Manu
फिलीपींस भूकंप

मनीला, 8 जून 2026: फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर प्रभावित इमारतों में दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन हैं।

पुलिस ने अब तक 8 लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास जमीन से करीब 35 किलोमीटर की गहराई पर था।

फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक 138 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही।

भूकंप के बाद मिंडानाओ द्वीप के छह इलाकों में सुनामी की लहरें भी उठीं। सबसे ऊंची लहर की ऊंचाई 1.4 मीटर (करीब 4.6 फीट) थी।

ये भी देखे: Philippines Earthquake: फिलीपींस में आया 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

You may also like