बक्सर ROB सुरक्षित, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के बाद ही होगा संचालन – प्रशासन

by Manu
बक्सर ROB

बक्सर, 5 जून 2026: बक्सर जिलान्तर्गत बक्सर बरूणा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित LC-70A पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के पहुँच पथ निर्माण कार्य के सम्बन्ध में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के पहुँच पथ का निर्माण कार्य पूर्ण नही हुआ था तथा इसे विधिवत रूप से कमीशन (Commission) भी नहीं किया गया था।

निर्माण कार्य के दौरान विस्तार जोड़ (Expansion Joint) के समीप कंक्रीट के एक भाग में क्षति उत्पन्न हुई थी, जिसके कारण उस स्थान पर आंशिक धंसाव (Settlement) की स्थिति बनी थी। इसका Structure पर कोई नाकारात्मक प्रभाव नहीं है तथा Structure पूर्ण तरह से सुरक्षित है।

तकनीकी मानकों के अनुसार क्षतिग्रस्त भाग के उपचार एवं मरम्मत के उपरांत पर्याप्त सेटिंग / क्योंरिंग अवधि प्रदान किया जाना आवश्यक था, ताकि संरचना आवश्यक मजबूती प्राप्त कर सके। किन्तु उक्त अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही रेलवे प्रशासन द्वारा LC से यातायात बंद कर निर्माणाधीन ROB से यातायात संचालन प्रारंभ कर दिया गया।

निर्माणाधीन संरचना पर समयपूर्व यातायात संचालन के परिणाम स्वरूप जोड़ (Expansion Joint) के समीप अतिरिक्त धंसाव उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए गए।

वर्तमान में रेलवे प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन ROB पर यातायात संचालन बंद कर दिया गया है तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागम सुनिश्श्चत करने हेतु पुनः लेवल क्रॉसिंग (LC) को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

संबंधित एजेंसियों द्वारा क्षतिग्रस्त भाग की तकनीकी जांच एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है। संरचना की पूर्ण सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप संतोषजनक स्थिति सुनिश्चित होने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई एवं यातायात पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी देखे: पथ निर्माण विभाग द्वारा 93 करोड़ की लागत से जयनगर-घुरना सड़क का मजबूतीकरण शुरू

You may also like