HSSC ने CET Group-C अभ्यर्थियों को दी राहत, जारी किए बायोमेट्रिक एडमिट कार्ड

by Manu
HSSC

चंडीगढ़, 4 जून 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-C के उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है जिनकी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पहले पूरी नहीं हो सकी थी और जिनके एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए थे।

आयोग ने अब ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया लंबित थी वे अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में बायोमेट्रिक सत्यापन की तिथि, समय और केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है।

आयोग ने साफ किया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। किसी भी उम्मीदवार को अलग से तिथि या समय देने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी देखे: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, HSSC ने ग्रुप-सी के 3,112 पदों पर भर्ती का विज्ञापन किया जारी

You may also like