यूपी कैबिनेट बड़ा फैसला, मक्के का MSP 2400 रुपये प्रति क्विंटल किया

by Manu
up winter session

लखनऊ, 4 जून 2026: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को किसानों को बड़ी राहत देते हुए मक्के का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 175 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। अब किसानों को एक क्विंटल मक्के पर 2400 रुपये मिलेंगे।

मंत्रिमंडल बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कुल 25 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 24 को मंजूरी मिल गई। सरकार 18 शहरों में 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। इसके अलावा प्रदेश में 5 नई जेलें बनाने का फैसला भी लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत अगर जेल में झगड़े या इलाज की कमी से किसी कैदी की मौत होती है तो उसके परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। वहीं कैदी की आत्महत्या होने पर आश्रितों को 3 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। कैबिनेट ने सरकारी वकीलों के मानदेय और मासिक भत्ते बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

ये भी देखे: यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़कर हुआ 18 हजार

You may also like