हरियाणा में 33 नायब तहसीलदारों की पोस्टिंग, बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव

by Manu
हरियाणा सरकार

चंडीगढ़, 3 जून 2026: हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। विभाग ने 33 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के पोस्टिंग और ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए हैं।

ये सभी अधिकारी हाल ही में कानूनगो और जिला राजस्व लेखाकार (डीआरए) के पद से प्रमोशन पाकर नायब तहसीलदार बने थे। विभाग ने इन्हें राज्य के विभिन्न जिलों में खाली पड़े पदों पर तैनात किया है।

राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा (आईएएस) ने 2 जून 2026 को ये आदेश जारी किए। आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालें।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने 6 ट्रेनी IAS अधिकारियों को दी पोस्टिंग, देखें ऑर्डर की कॉपी

You may also like