टेंडर घोटाला में बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों को सस्पेंड किया

by Manu
IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा और योगेश सागर

पटना, 30 मई 2026: बिहार सरकार ने टेंडर घोटाला मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो IAS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए अधिकारियों में योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी शर्मा शामिल हैं।

इस मामले में मुख्य ठेकेदार रिशु श्री को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। ED की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रिशु श्री अलग-अलग विभागों में सचिव से लेकर नगर आयुक्त तक की पोस्टिंग मैनेज कर टेंडरों को प्रभावित करता था। जांच में यह भी सामने आया कि रिशु श्री राज्य के कई IAS अधिकारियों को अपनी उंगलियों पर नचाता था।

यूरोप घुमाया, 22 लाख रुपये खर्च किए

जांच में बड़ा खुलासा यह हुआ कि रिशु श्री ने योगेश कुमार सागर और उनके 8 रिश्तेदारों को यूरोप की भव्य यात्रा कराई। 22 जून 2024 से 30 जून 2024 तक चली इस यात्रा में योगेश कुमार सागर और उनके परिवार के सदस्यों ने ऑस्ट्रिया के वियाना, साल्जबर्ग और वॉल्फगैंग शहरों का भ्रमण किया।

आलीशान होटलों में ठहरने और हवाई यात्रा समेत पूरी यात्रा पर करीब 21.92 लाख रुपये का खर्च रिशु श्री ने वहन किया।

ये भी देखे: BIG NEWS: हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

You may also like