पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदला, पठानकोट में ओले गिरे, कई जिलों में तेज बारिश

by Manu
punjab rain

चंडीगढ़, 30 मई 2026: शनिवार को पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अचानक बदल गई। पठानकोट में सुबह-सुबह ओलावृष्टि हुई है। कई जगह तेज बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। चंडीगढ़ में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। मोहाली, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में सुबह से तेज आंधी चली, जिससे कुछ पेड़ों की टहनियां टूट गईं। यहां बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) समेत पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला (राजपुरा), रूपनगर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं।

पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने अगले 24 घंटों में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई है। अथॉरिटी ने किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर तुरंत संपर्क करने की अपील की है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई है। विभाग का कहना है कि 4 जून तक हीट वेव पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ मौसम: 4 जिलों में आज बारिश की संभावना, तापमान में बड़ी गिरावट

You may also like