पंजाब निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, अब तक 794 वार्डों में जीत दर्ज की

by Manu
पंजाब निकाय चुनाव

चंडीगढ़, 29 मई 2026: पंजाब निकाय चुनाव रिजल्ट: पंजाब के 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना दबदबा साफ दिखाया है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में AAP ने अब तक 794 वार्डों पर जीत हासिल दर्ज की है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है जबकि आजाद उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं।

कांग्रेस को कपूरथला नगर निगम में सफलता मिली है। यहां कांग्रेस ने 50 वार्डों में से 31 पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया। भाजपा, जो 2027 में बंगाल के बाद पंजाब जीतने की बात कर रही थी, इन चुनावों में सबसे पीछे रही है। का दावा करने वाला शिरोमणि अकाली दल चौथे स्थान पर रहा। निकाय चुनावों की वोटिंग 26 मई को हुई थी।

ये भी देखे: पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान, 26 मई को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

You may also like