नई दिल्ली, 29 मई 2026: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। वे अपने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन मेडिकल चेकअप कराने जा रहे हैं।
दिल्ली की अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिलने के बाद उनके दौरे का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव यह दौरा पूरी तरह चिकित्सकीय जांच और डॉक्टरों से परामर्श के लिए कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिताजी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने हर तीन महीने में रूटीन चेकअप की सलाह दी थी, लेकिन पिछले करीब एक साल से नियमित जांच नहीं हो पाई थी। इसी वजह से अब उन्हें सिंगापुर जाना पड़ रहा है।
तेजस्वी ने बताया कि लालू यादव का आंखों का ऑपरेशन भी हो चुका है, लेकिन अभी भी आंखों से जुड़ी परेशानी बनी हुई है। 29 तारीख को अदालत से अनुमति मिल गई। अब पिता जी सिंगापुर जाकर अपना पूरा मेडिकल चेकअप कराएंगे।
ये भी देखे: लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप के ‘चूड़ा-दही’ भोज में लिया हिस्सा, बोले- बेटे से कोई नाराज नहीं