पटना, 27 मई 2026: निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया है। इन नौ सीटों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की वह सीट भी शामिल है, जो पिछले साल उन्हें विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई सीट पर भी उपचुनाव होगा।
आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा के सदस्य इन नौ सीटों के लिए 18 जून को मतदान करेंगे। मतगणना भी उसी दिन शाम को होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।
जिन विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है, उनमें कुमुद वर्मा, गुलाम गौस, मोहम्मद फारूक, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं।
ये भी देखे: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा – ‘मेक इन बिहार’ के विजन को आगे ले जाएंगे